Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Punjab CM Bhagwant Mann divided the portfolios of ministers, know who got which department
Punjab CM Bhagwant Mann divided the portfolios of ministers, know who got which department
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में दस विधायकों को शामिल किया है। राज्य में आज मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। वहीँ सीएम भगवंत मान राज्य का गृह विभाग खुद संभालेंगे। इसके अलावा वित्त विभाग की कमान हरपाल चीमा को , शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को बनाया गया। वहीँ स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला, कानून व पर्यटन मंत्री हरजोत एस बैंस को , जबकि डा. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक्क खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री व कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग दिया गया । इसके अलावा लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्री और ब्रह्म शंकर जिम्पा को जल के साथ-साथ आपदा विभाग दिया गया है। [metaslider id=1461]