DAV कॉलेज के पास रेलवे लाइन पर बैठे 24 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
जालंधर : जालंधर में डीएवी कालेज के पास रेलवे लाइन पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां रेल लाइन पर बैठे 24 लोगों को जीआरपी पुलिस ने आकर गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग रेलवे लाइन के पास किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें रेलवे लाइनों पर बैठे देख पास के लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दे दी। वहीँ जब पुलिस मौके पर पहुंची व उनसे रेलवे लाइन पर बैठने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया व बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहीँ कोर्ट ने रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
[metaslider id=5345]