Skip to content

16 मार्च को बसंती रंग में रंगेगा खटकड़कलां , भगवंत मान की अपील- युवा बसंती पगड़ी व महिलाएं दुपट्टे ओढ़कर पहुंचे

Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers
Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब में पहली बार बनने जा रही आम आदमी पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण को यादगार बनाने पर काम शुरू कर दिया गया है। वहीँ 16 मार्च को बलिदानी भगत सिंह की धरती को बसंती रंग में रंगने की तैयारियां की जा रही हैं। वहीँ मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान ने समारोह में आने वाले सभी युवाओं से बसंती पगड़ियां और महिलाओं से बसंती दुपट्टे ओढ़कर आने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह अपील की। भगवंत मान ने कहा कि बुधवार को सिर्फ मैं ही नहीं, मेरे साथ पंजाब के तीन करोड़ लोग मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, ''मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। पंजाब के तीन करोड़ लोग मुख्यमंत्री बने हैं।'' वहीँ उन्होंने बुधवार को खटकड़ कलां में होने वाले शपथग्रहण समारोह में पंजाब के सभी लाेगों को शामिल होने का न्यौता दिया। भगवंत मान ने कहा आओ सभी मिलकर भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाएं। [metaslider id=1461]