बड़ी खबर : जालंधर में कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर सरेआम हत्या, हमलावर हुए फरार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
जालंधर : महानगर के शाहकोट से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार शाम करीब 6.15 बजे यहां मल्लियां खुर्द में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खूनी बदमाशों ने मैच खेलकर अपने साथी के साथ लौट रहे एनआरआइ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चार-पांच बदमाशों ने घात लगाकर उन पर गोलियां चलाई हैं। घटना के समय संदीप अपने कुछ साथियों को कार तक छोड़ने निकले थे। वारदात के बाद हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार होकर भाग निकले।
वहीँ गोलियां चलने के बाद मची भगदड़ में खेल स्टेडियम में बैठे लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई घायल भी हो गए। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही नकोदर के डीएसपी व सदर नकोदर थाने के एसएचओ व उग्गी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची । वहीँ पुलिस ने कहा कि हमलावरों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने मौके से करीब दस-बारह खाली कारतूस बरामद किए हैं।
[metaslider id=9199]