Skip to content

पंजाब में कल सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान, सभी दुकाने और व्यवसायिक संस्थान रहेंगे बंद

Voting in Punjab tomorrow from 8 am to 6 pm, all shops and business establishments will remain closed
Voting in Punjab tomorrow from 8 am to 6 pm, all shops and business establishments will remain closed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब में कल 20 फरवरी को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। आपको बता दे कि राज्‍य में सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान कल रविवार को होगा। वहीँ मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और आज मतदान दल ईवीएम और अन्‍य चुनाव सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना होंगे। बता दे कि मतदान के लिए सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था की जाएगी। इसके मद्देनज़र मतदान केंद्रोंं और इनके आसपास पुलिस के साथ-साथ अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात किए जाएंगे। वहीँ चुनाव आयोग ने कहा है कि निष्‍पक्ष और स्‍वच्‍छ मतदान के लिए हर तरह के प्रबंध किए गए हैं। बता दे कि मुख्य सचिव ने श्रम विभाग के विशेष सचिव को सभी व्यवसायिक संस्थान बंद रखने को कहा है , ताकि कर्मचारी भी वोट डाल सके। इस दौरान सभी दुकाने और व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगे। चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार आप वोटर कार्ड के अलावा चुनाव कमिशन की और से निर्धारित पहचान पत्र के साथ भी वोट डाल सकेंगे इन दस्तावेज़ों को पहचान पत्रों के रूप में कर सकते हैं इस्तेमाल :- मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआइसी)। - आधार कार्ड। - मनरेगा जॉब कार्ड। - बैंक या डाकख़ाने की पासबुक। - स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड। - ड्राइविंग लाइसेंस। - पैन कार्ड। - एनपीआर स्मार्ट कार्ड। - भारतीय पासपोर्ट। - फोटो वाले पेंशन दस्तावेज। - सकारी निजी पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के आईडी कार्ड (फोटो समेत)। मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआइसी)। - आधार कार्ड। - मनरेगा जॉब कार्ड। - बैंक या डाकख़ाने की पासबुक। - स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड। - ड्राइविंग लाइसेंस। - पैन कार्ड। - एनपीआर स्मार्ट कार्ड। - भारतीय पासपोर्ट। - फोटो वाले पेंशन दस्तावेज। - सकारी निजी पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के आईडी कार्ड (फोटो समेत)। [metaslider id=1461]