Skip to content

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा ने खोले पत्ते , जानिए क्या लिया फैसला

Dera Sacha Sauda opened its cards before the Punjab assembly elections, know what decision was taken
Dera Sacha Sauda opened its cards before the Punjab assembly elections, know what decision was taken
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] बठिंडा : बड़ी जानकारी सामने आई है कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर डेरा सच्चा सौदा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बता दे कि पिछले कई दिनों से डेरे ने राजनीतिक दलों के नेताओं की सांसें थाम रखी थी। लेकिन डेरा अपने निर्णय को लेकर अभी भी खुलकर नहीं बता रहा। मिली जानकारी अनुसार इसे गुप्त रखा जा रहा है। प्राप्त जानकरी अनुसार डेरा प्रेमियों को जुबानी संदेश पहुंचाया जा रहा है। डेरा सूत्रों के अनुसार इस बार डेरा सच्चा सौदा किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट समर्थन नहीं देगा, बल्कि विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों के समर्थन का फैसला किया गया है। वहीँ डेरे के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक डेरे ने इस बार भाजपा, शिरोमणि अकाली दल व आम आदमी पार्टी तीनों को ही समर्थन देने का फैसला किया है, हालाँकि यह विधानसभा हलकों के अनुसार रहेगा कि किस उम्मीदवार या पार्टी ने किस जगह से डेरे को सपोर्ट किया है। वहीँ इस बार डेरे ने एक दल को समर्थन न देकर सभी को राहत दी है। [metaslider id=1461]