शिअद नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मोहाली कोर्ट में किया आत्मसमर्पण , जानिए मामला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
मोहाली : आपको बता दे कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता वं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीँ कोर्ट ने मजीठिया को 8 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। बता दे कि बिक्रम मजिठिया द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर अभी बहस होनी बाकी है। वहीँ इस पर कल सुनवाई होगी। आपको बता दें कि मजीठिया के खिलाफ बीती 20 दिसंबर को ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन ने मोहाली स्टेट क्राइम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ यह मामला राज्य में मादक पदार्थ रैकेट की जांच से संबंधित 2018 की रिपोर्ट के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दे कि मजीठिया अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। वहीँ इस सीट पर उनका मुकाबला पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से है। वहीँ सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को 23 फरवरी तक राहत देते हुए उसके बाद समर्पण करने के आदेश दिए थे। वहीँ कोर्ट में जाने से पहले मजीठिया ने कहा कि वह कानून का पालन कर रहे हैं। उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है, जो सच्चाई होगी वह सामने आएगी।
[metaslider id=711]