Skip to content

जालंधर के बैंक में पैसे जमा करवाने गई महिला से नौसरबाज़ 41 हजार रुपये ठग ले गया, घटना सीसीटीवी में कैद

Nausarbaaz stole 41 thousand rupees from a woman who went to deposit money in Jalandhar's bank, incident captured in CCTV
Nausarbaaz stole 41 thousand rupees from a woman who went to deposit money in Jalandhar's bank, incident captured in CCTV
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर : महानगर जालंधर में नौसरबाज लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार बस्ती दानिशमंदा में रहने वाली एक महिला फुटबाल चौक के पास बैंक एटीएम में पैसे जमा करवाने गयी और नौसरबाजों का शिकार बन गई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बैंक में 41 हजार रुपये जमा करवाने के लिए आई थी। लेकिन जब वह बैंक में पहुंची तो वहां पर खड़े एक युवक ने कहा कि वह अपना आधार कार्ड लेकर आए। उसने युवक से पूछा कि पैसे जमा कराने वाले के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं तो उसने कहा कि नहीं अब बैंक में नए नियम बना दिए हैं। वहीँ उस युवक ने बातों में उलझाकर उससे सारे पैसे ले लिए और एटीएम मशीन में जमा करवाने की बात कहकर चला गया। हालाँकि इसके बाद वह कुछ ही देर बाद वापस आया और कहा कि 39 हजार रुपये बैंक में जमा हो गए। दो हजार रुपये नोट जमा नहीं हुए। लेकिन इतनी ही देर में वे अचानक वहां से गायब हो गया। बाद में पता चला कि जिस युवक को महिला ने पैसे दिए थे, वह बैंक में काम नहीं करता था, बल्कि उसके पैसे लेकर फरार हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो वह युवक कैमरे में कैद हो गया था। [metaslider id=1461]