पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की पत्नी और बेटी पहुंची श्री दरबार साहिब
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
अमृतसर : पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की बेटी और पत्नी ने शनिवार को अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा की वे दीप के लिए अरदास करने पहुंची हैं। आपको बता दे कि दीप सिद्धू का 14 फरवरी की रात कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में निधन हो गया था। बता दे दिल्ली से पंजाब जाते समय उनकी कार पिपली टोल नाके के पास एक ट्राले से टकरा गई थी। वहीँ हादसे के वक्त उनकी दोस्त रीना राय भी उनके साथ थीं। हालाँकि इस हादसे में उनकी दोस्त बच गई थीं। दीप सिद्धू की पत्नी नम्रता​​​​​​​ शनिवार को अपनी बेटी रहाणे के साथ मुंबई से अमृतसर पहुंची और यहाँ श्री श्री दरबार साहिब में माथा टेका। वहीँ इस दौरान उन्होंने कहा कि वे दीप सिद्धू के लिए माथा टेकने आई हैं। उन्होंने कहा लोगों ने दीप को जो प्यार दिया है, उसके लिए बहुत धन्यवाद।
[metaslider id=711]