Skip to content

चुनाव का परिणाम आने के बाद बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

In this country of the world, petrol is available at the cost of two rupees per liter
In this country of the world, petrol is available at the cost of two rupees per liter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर :  आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 अमेरिकी डालर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। वही इससे श्री लंका, पाकिस्तान सहित कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ं गए हैं। वही इसके बाद विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित होते ही भारत में भी तेल की कीमतों में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। नवंबर से बिना बदलाव के चली आ रही तेल की कीमतों में वृद्धि होने के क्यास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब समेत देश के कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर और उसके फौरन बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों में कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें 10 रुपए प्रति लीटर से भी ज्यादा कम हो गई थी। वही अब रूस-यूक्रेन संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. वही अब मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर चुनावी नतीजे घोषित होते ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है। [metaslider id=711]