Skip to content

Punjab Election 2022 : पंजाब में वोटिंग संपन्‍न, 68.03 फीसद हुआ मतदान , 10 मार्च को आएंगे नतीजे

Lok Sabha Election 2024: Preparations for Lok Sabha elections begin in Punjab
Lok Sabha Election 2024: Preparations for Lok Sabha elections begin in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा 2022 के लिए आज रविवार को 68.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, मिली जानकारी अनुसार यह मतदान चुनाव आयोग द्वारा स्थापित किए गए 24689 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक दर्ज किया गया, जबकि कई मतदान केंद्रों में शाम 6 बजे के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी थीं। बता दे कि इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 1304 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका भाग्य का फैसला 10 मार्च को मतगणना के साथ सामने आएगा। मिली जानकारी अनुसार मतदान के पहले घंटे में केवल 4.8 फीसदी मतदान ही दर्ज किया गया। वहीँ दोपहर 1 बजे तक 34.10 फीसदी मतदान दर्ज किया। वहीँ दोपहर तक मतदान की रफ्तार इतनी धीमी रही कि यह अनुमान लगाया जाना लगा था कि इस बार मतदान 40-50 फीसदी के बीच ही ठहर जाएगा लेकिन दोपहर बाद अचानक ही लोग बहुत तेजी से मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे और शाम छह बजे मतदान की अवधि समाप्त होने तक 68.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आपको बता दे कि शाम छह बजे तक 117 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में, सरदूलगढ़ (83.45 फीसदी) में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया वहीँ इसके अलावा सबसे कम मतदान लुधियाना सेंट्रल में 51 फीसदी में दर्ज हुआ। [metaslider id=9199]