पंजाब चुनाव 2022 : वोटिंग से पहले धार्मिक स्थानों पर पहुंचे राजनीतिक नेता
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
चंडीगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के सियासी दिग्गज नेता धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। आपको बता दे कि चुनाव लड़ रहे CM चरणजीत चन्नी ने सुबह बरनाला में गौ सेवा की। वहीँ इसके बाद चमकौर साहिब पहुंचकर गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब में माथा टेका। दूसरी तरफ अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेका। वहीँ इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रचार में अहम रोल निभा रहे राघव चड्‌ढा ने भी मनसा देवी मंदिर के दर्शन किए। इसके अलावा अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने भी पत्नी के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
[metaslider id=1461]