पंजाब चुनाव 2022 : भाजपा गठबंधन ने अपना 11 सूत्रीय विजन डाक्यूमेंट किया जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : आपको बता दे कि भाजपा ,पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी (पीएलसी) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के गठबंधन ने विधान सभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया हैÂ
एनडीए के संकल्प पत्र में हरेक वर्ग के लिए कुछ न कुछ वादे किए गए हैं। इसमें राज्य के सभी बिजली उपभोक्ता को 300 यूनिट फ्री बिजली और इसके ऊपर खर्च होने वाले यूनिट को 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से पैसा वसूल करने और 5 एकड़ तक के छोटे किसानों का कृषि कर्ज माफ करने का संकल्प एनडीए ने लिया है। वहीँ इस मोके केंद्रीय मंत्री व चुनाव में भाजपा के प्रभारी हरदीप पुरी, पीएलसी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, महासचिव सुभाष शर्मा संयुक्त रूप से एक मंच पर थे और तीनों ही पार्टियों के नेताओं ने संकल्प पत्र को पढ़ा।
[metaslider id=1461]
संकल्प :-
1. भाजपा गठबंधन ने शांति और भाईचारे को अपने एजेंडे में शिखर पर रखा है। इसमें कहा कि हम अशिष्टता के लिए जीरो टालरेंस की नीति विकसित करेंगे अभद्रता के मामलों में तेजी लाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कानून बनेगा।
2. माफिया मुक्त पंजाब एजेंडे में दूसरे नंबर पर है।
3. नशा मुक्त पंजाब- राज्य में नशा तस्करी को रोकने के लिए सख्त कानून बनेगा
4. हर हाथ को रोजगार- सक्षम युवा योजना के तहत राज्य के प्रत्येक युवा को हर महीने कम से कम 150 घंटे काम की गारंटी दी जाएगी।
5. समृद्ध किसान: पांच एकड़ से कम भूमि वाले सभी किसानों को कृषि ऋण माफी दी जाएगी। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी सुनिश्चित किया जाएगा।
6. स्वस्थ पंजाब - हर गांव/वार्ड में नि:शुल्क दवाएं और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘स्वास्थ्य क्लीनिक’ स्थापित किए जाएंगे।
7. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी का अधिकार - राज्य में स्मार्ट स्कूल स्थापित किए जाएंगे
9. विकसित पंजाब- राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास पर अगले 5 वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
10. सशक्त महिला- पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए सभी जिलों में विशेष महिला थाना व महिला अदालतें स्थापित की जाएंगी।
11. सबका साथ सबका विकास- बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं के लिए पेंशन की राशि बढ़ाकर 3000/- रुपये प्रतिमाह की जाएगी। सरकार में संविदा शिक्षक, चौकीदार, आंगनबाडी कार्यकर्ता समेत सभी अकुशल कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।
[metaslider id=711]