Skip to content

बसंत पंचमी के मद्देनज़र जानलेवा चाइनीज डोर के बारे में पुलिस महकमे ने जारी की एडवाइजरी

In view of Basant Panchami, the police department has issued advisory regarding the deadly Chinese door.
In view of Basant Panchami, the police department has issued advisory regarding the deadly Chinese door.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : बता दे कि इन दिनों पंजाब में पतंगबाजी का सीजन है। वहीँ बसंत पंचमी के त्योहार पर तो पंजाब में खूब पतंगबाजी होती है, लेकिन इस पतंगबाजी में चाइना मेड डोर खतरनाक साबित होती है। क्यूंकि यह डोर आसमान उड़ने वाले परिंदों के साथ-साथ जमीन पर विचरने वाले इंसानों और जानवरों का जिंदगी से नाता काटने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है, लेकिन इस मेटल कोटेड नाइलोन से बनी डोर का इस्तेमाल लोग इसलिए करते हैं ताकि उनकी पतंग कटे नही। वहीं आए दिन लोग इसके जंजाल में फंसकर अपने शरीर के अंग कटवा कर अस्पताल में पहुंच रहे हैं, यहां तक कि कई लोग इससे अपनी जान भी गंवा चुके हैं। आपको बता दे कि चाइनीज डोर के खतरे को देखते हुए ही पहले स्वास्थ्य विभाग ने लोगों एक एडवाइजरी जारी की थी। वहीँ अब पुलिस महकमे ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीँ स्वास्थ्य विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा था कि बच्चों के पंतग उड़ाने के समय माता-पिता साथ रहे और चाइनीज डोर की जगह अपने यहां स्थानीय स्तर पर बनने वाले मांझे का इस्तेमाल करें। लेकिन पुलिस ने सीधा-सीधा कहा है कि कोई भी चाइनीज डोर का इस्तेमाल न करे। आपको बता दे कि पंजाब, गुजरात समेत बहुत सारे राज्यों के अलावा विदेशों में भी जहां-जहां पर पतंगबाजी होती है उन सभी जगहों पर चाइनीज डोर के इस्तेमाल को सरकारों ने प्रतिबंधित कर रखा है। वहीँ पंजाब में तो उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार ने चाइनीज के इस्तेमाल पर तो पाबंदी लगा ही रखी है साथ ही इसके बेचने पर भी सख्ती है, लेकिन फिर भी कुछ लोग आमजन की जिंदगियों को दांव पर लगाकर अपनी जेबें भरने के लिए चोरी-छुपे इसे बेच रहे हैं। इसी बजह से जनहित में पुलिस को भी एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है। बता दे कि पुलिस सूचना मिलने पर छापामारी भी करती और गट्टू बरामद भी करती है, लेकिन फिर भी लोग नहीं मान रहे। [metaslider id=711]