Skip to content

पठानकोट: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में सेना का अधिकारी चढ़ा सीआईए स्टाफ के हत्थे

Pathankot: Army officer arrested by CIA staff for giving intelligence to Pakistan
Pathankot: Army officer arrested by CIA staff for giving intelligence to Pakistan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] पठानकोट : बड़ी जानकारी मिली है कि भारतीय फौज की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में सीआईए स्टाफ पठानकोट की टीम ने एक सैन्य अधिकारी को काबू किया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी की पहचान गुरदासपुर के गांव तलवंडी भारथवाल, बटाला निवासी नवजोत सिंह के रूप में हुई ,पकड़ा गया अधिकारी सेना में बतौर नायक अपनी सेवाएं दे रहा है। मिली जानकारी अनुसार वह इस समय पठानकोट के सुजानपुर आर्मी कैंप में तैनात है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के साथ उसका एक साथी भी इस काम में लगा था। प्राप्त जानकारी मुताबिक दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से सैन्य मूवमेंट, जंगी तैयारियों के साथ अन्य खुफिया जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को मुहैया करवाते थे। वहीँ सूत्रों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से यह पता चलेगा कि वह कब से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहा था और अब तक क्या जानकारियां साझा की जा चुकी हैं। [metaslider id=1461]