Skip to content

यूक्रेन में फंसे 219 भारतीय स्टूडेंट्स को लेकर रोमानिया से एअर इंडिया की पहली फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना

Air India flight from Romania leaves for Mumbai with 219 Indian students stranded in Ukraine
Air India flight from Romania leaves for Mumbai with 219 Indian students stranded in Ukraine
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि यूक्रेन में फंसे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एअर इंडिया के विमान ने रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है। वहीँ विमान में बैठे छात्र काफी खुश नजर आए। प्राप्त जानकारी अनुसार यूक्रेन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कॉरिडोर बनाया गया है। वहीँ विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा हमारी टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं। वहीँ मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं। उन्होंने कहा हमारा यह मिशन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक अंतिम व्यक्ति को रेस्क्यू नहीं किया जाएगा। [metaslider id=1461]