Skip to content

जालंधर के नकोदर रोड पर सड़क हादसे में बस्ती शेख के युवक की दर्दनाक मौत

Traumatic death of Basti Sheikh's youth in road accident on Jalandhar's Nakodar Road
Traumatic death of Basti Sheikh's youth in road accident on Jalandhar's Nakodar Road
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के नकोदर रोड पर बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार नकोदर रोड पर एक तेज रफ्तार कार व एक्टिवा की टक्कर हो गयी जिसमे एक्टिवा सवार बस्ती शेख निवासी अंकुश अरोड़ा पुत्र सोहन लाल की मौत हो गयी और रंजीत नगर निवासी रमेश कुमार पुत्र हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीँ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार का चालक वरुण अग्रवाल, देओल नगर निवासी, नशे में था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था, उसने नकोदर रोड पर एक एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी। वहीँ पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। [metaslider id=711]