Skip to content

नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ी बहन ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा

Elder sister made serious allegations against Navjot Singh Sidhu, know what he said
Elder sister made serious allegations against Navjot Singh Sidhu, know what he said
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में घिर गए हैं। मिली जानकारी अनुसार नवजोत सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन डा. सुमन तूर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाई सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बहनों को घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा सिद्धू ने लोगों के पास झूठ बोला कि जब वह (सिद्धू) दो वर्ष के थे तब मां-बाप अलग हो चुके थे। इसके अलावा सुमन तूर ने कहा कि उनकी मां ने लावारिस हालत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ा था। बता दे कि सिद्धू की बहन होने का दावा करने वाली सुमन तूर ने कहा कि वह नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए अमृतसर स्थित घर पर गई थी, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। यहां तक कि उनका मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया। वहीँ सुमन तूर ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू उनके मां और बाप के अलग होने संबंधी झूठ बोलते रहे हैं। बता दे कि अमेरिका के न्यूयार्क में रहने वाली नवजोत सिद्धू की बहन सुमन तूर से जब यह पूछा गया कि वह इतने सालों बाद आज चुनाव के समय आरोप क्यों लगा रही हैं तो उन्होंने कहा कि मैं वह आर्टिकल जुटाना चाहती थी, जिसमें नवजोत सिद्धू ने मेरे मां और बाप के अलग होने संबंधी बयान दिया है। सुमन तूर ने कहा कि मैं चुनाव के कारण ऐसा नहीं कर रही हूं, बल्कि मुझे एक आर्टिकल के जरिए यह जानकारी मिली है कि नवजोत सिद्धू ने मेरी मां के बारे में यह बयान दिया था कि वह और उसके पिता तब अलग हो चुके थे, जब वह 2 साल के थे। उनका अपनी मां और बहनों के साथ कोई रिश्ता नहीं है। वहीँ सुमन तूर ने कहा कि जो सिद्धू अपने परिवार का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा। सिद्धू ने पैसे के पीछे मां को लावारिस कर दिया। उन्होंने कहा भले ही सिद्धू ने करोड़ों कमाए हों, लेकिन वह परिवार का न हो सका। बहन सुमन ने कहा कि उन्होंने सिद्धू को कई मैसेज भेजे कि उससे बात कर ले, लेकिन भाई ने उसे ब्लाक कर दिया। [metaslider id=1461]