Skip to content

भारतीय सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट क्रैश , ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा, 2 पायलट थे सवार

Indian Army's micro aircraft crash, accident happened during training, 2 pilots were on board
Indian Army's micro aircraft crash, accident happened during training, 2 pilots were on board
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] गया : बड़ी खबर मिली है कि बिहार के गया में सेना का एक माइक्रो एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी आने की वजह से खेत में गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत बगदाहा गांव में तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। वहीँ पता चला है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट बाल-बाल बचे। वहीँ अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि एम102 एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान अचानक खराब हो गया। जिसके बाद पायलट ने उसे गेहूं के खेत में सुरक्षित क्रैशलैंड करा दिया। उसमें दो पायलट सवार थे। वहीँ दोनों पायलट सुरक्षित हैं। उन्हें सेना के जवान ग्रामीणों की मदद से ओटीए को ले गए। [metaslider id=711]