Skip to content

पंजाब के CM चरणजीत चन्नी के घर के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने खुद का करवाया टेस्ट

3 members of Punjab CM Charanjit Channi's house corona positive, CM got himself tested
3 members of Punjab CM Charanjit Channi's house corona positive, CM got himself tested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर भी कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के तीन पारिवारिक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीँ इसके अलावा मुख्यमंत्री चन्नी का भी आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है, हालाँकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीँ इससे पहले उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुसन लाल पॉजिटिव मिले थे और वह घर पर आइसोलेट हैं। वहीँ मुख्यमंत्री की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है, इसके अलावा उनके साथ-साथ चलने वाले अमले के अधिकारी भी पॉजिटिव हैं। वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी परिवार में सदस्यों और स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद एहतियातन खुद को सरकारी आवास पर ही आइसोलेट कर सकते हैं। [metaslider id=1461]