पूर्व कांग्रेसी नेता दिनेश ढल्ल आम आदमी पार्टी में शामिल , इस क्षेत्र से लड़ सकते है चुनाव
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
जालंधर : आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पूर्व यूथ कांग्रेस नेता दिनेश ढल्ल को आप पार्टी में शामिल करवाया हैं। वहीँ राघव चड्ढा शुक्रवार शाम मीडिया से मुखातिब हुए । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिनेश ढल्ल को आप में शामिल करवाने के बाद आप हाईकमान उन्हें जालंधर नार्थ हलके से उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पार्टी की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गयी है। वहीँ इस दौरान राघव चड्डा ने कहा पार्टी की टिकट उसे ही दी जा रही रही है जो पंजाब में विकास करना चाहता है, पंजाब की खुशहाली चाहता है। उन्होंने कहा पूरी छानबीन के बाद ही पार्टी टिकट का आवंटन कर रही है।
[metaslider id=1461]