Skip to content

सुच्चा सिंह छोटेपुर शिरोमणि अकाली दल (SAD) में हुए शामिल, बटाला से लड़ेंगे विस चुनाव

Sucha Singh Chhotepur joins Akali Dal (SAD), will contest Vis elections from Batala
Sucha Singh Chhotepur joins Akali Dal (SAD), will contest Vis elections from Batala
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी (AAP) से विवाद के बाद पार्टी छोड़ने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर आज शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD) में शामिल हो गए हैं। वहीँ इसके लिए चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में समागम किया गया है। वहीँ पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया । इस मौके सुखबीर बादल ने कहा है कि सुच्चा सिंह नेकदिल नेता हैं और उन्हें पार्टी में शामिल करके खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी को पंजाब में खड़ा करने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर के साथ धोखा किया था। वहीँ उनके साथ आम आदमी पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हुए हैं। इससे AAP पार्टी को बड़ा नुकसान और शिअद का फायदा हुआ है। बता दे कि शिअद ने उन्हें पार्टी में उपाध्यक्ष का पद ही नहीं दिया बल्कि उन्हें बटाला से चुनाव मैदान में भी उतार दिया है। वहीँ सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनके साथ आए सभी नेताओं को भी पार्टी में बनता मान सम्मान दिया गया है। [metaslider id=9199]