Skip to content

भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 31 जनवरी 2022 तक रहेंगी निलंबित, पढ़े जानकारी

Bird collided with the plane taking off at the airport, emergency landing was done
Bird collided with the plane taking off at the airport, emergency landing was done
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : जानकारी मिली है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को कहा कि भारत अपनी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को अगले साल 31 जनवरी तक निलंबित रखेगा। बता दे कि डीजीसीए ने कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एक दिसंबर को निर्णय किया था कि वह अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को 15 दिसंबर से बहाल नहीं करेगा। बता दे कि डीजीसीए ने गुरुवार को एक परिपत्र जारी कर कहा है कि सक्षम प्राधिकारी ने भारत से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के निलंबन को 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीँ डीजीसीए से स्वीकृति प्राप्त सभी मालवाहक उड़ानों पर यह निलंबन लागू नहीं होगा। इसके अलावा डीजीसीए ने आगे कहा कि चुनिंदा रूट पर अलग-अलग मामलों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। वहीँ इसने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान 'एयर बबल' व्यवस्था के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 जनवरी तक जारी रहेंगी। [metaslider id=1461]