1 जनवरी 2022 से बदलने वाले हैं ATM से पैसे निकालने के नियम, जानिए जानकारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : आपको बता दे कि नए साल की शुरआत के साथ ही काफी चीजे में नयापन या बदलाव लाया जाने वाला है। वहीँ इसके चलते 2022 में कई चिजों को लेकर नियमों में विशेष बदलाव किए जा रहे हैं। वहीँ मिली जानकारी मुताबिक अब एक जनवरी 2022 से एटीएम से नकद निकालने के नियम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीँ इसके मद्देनज़र इससे जुड़ी जानकारी बैंक्स ने ग्राहकों को देनी शुरू कर दी है। वहीँ इस बदलाव के तहत अब ग्राहकों को एटीएम से नकद पैसे निकालने के लिए पहले से अधिक भुगतान करना पड़ेगा ।
[metaslider id=1461]
यानी बढ़ा हुआ शुल्क मुफ्त मासिक सीमा समाप्त होने के बाद लागू हो जाएगा। लोगों को इसी क्रम में अपने-अपने बैंकों से बढ़े हुए शुल्क की जानकारी मिल रही हैं। जानकारी मुताबिक एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा गया है, "1 जनवरी 2022 से, 20 रुपये + करों की मुफ्त सीमा से अधिक एटीएम लेनदेन शुल्क दर को 21 रुपये + करों में संशोधित किया जाएगा।" यानि इसका मतलब ये है कि अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले एक रुपये ज्यादा ही देना होगा।Â
वहीँ आरबीआई की अधिसूचना के मुताबिक , अब ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहले की तुलना में 1 रुपये अधिक का भुगतान करना होगा।Â वहीं अब अपने खुद के बैंक के एटीएम पर डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले सभी ग्राहक प्रति माह पांच मुफ्त लेनदेन नकद या गैर नकद लेनदेन के योग्य होंगे। इसके अलावा मेट्रो शहरों में अन्य बैंकों द्वारा तीन मुफ्त लेनदेन करने की, जबकि गैर मेट्रो शहरों में पांच मुफ्त लेनदेन करने की छूट दी गई है।
[metaslider id=711]