Skip to content

BIG NEWS : दिल्ली में यलो अलर्ट लागू- स्कूल-कालेज बंद, निजी संस्थान में 50 % उपस्थिति के साथ होगा काम

BIG NEWS: Yellow alert implemented in Delhi- School-college closed, work will be done with 50% attendance in private institute
BIG NEWS: Yellow alert implemented in Delhi- School-college closed, work will be done with 50% attendance in private institute
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि दिल्ली में यलो अलर्ट लागू होने के बाद स्कूल कालेज बंद भी कर दिए गए हैं। वहीँ ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। वहीँ बैठक के बाद ये ऐलान किया कि ग्रेप लागू किया जा रहा है। आपको बता दे कि ग्रेप लागू किए जाने के तहत पहला स्टेज यलो अलर्ट का होता है। बता दे इसमें तमाम चीजों पर पाबंदियां लागू हो जाती है। इसके अलावा सभी निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सुबह नौ से पांच बजे के बीच काम करने के लिए कहा गया है। [metaslider id=1461] बता दे कि यलो अलर्ट लागू हो जाने के बाद दुकानें और माल सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगे, और वह आड-इवेन के आधार पर खुल सकेंगे। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार एक जोन में केवल एक ही खुलेगा और इसमें भी शर्त यह होगी कि 50 प्रतिशत दुकानदारों ही अपनी दुकानें संचालित कर सकेंगे। बता दे कि वहीँ रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा शहर के रेस्तरां 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। वहीँ बार 50 फीसदी क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा होटल खुल सकेंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल,मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हाल, स्पा, जिम व एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे और बार्बर शॉप व सैलून खुल सकेंगे। इसके अलावा परिवहन के साधन मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता पर ही चलेंगी। [metaslider id=5345]