Skip to content

पंजाब में सरकारी बसों का हुआ चक्का जाम , PRTC व पनबस के कच्चे मुलाजिम अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर

Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands
Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : बड़ी खबर है कि पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम हो गया है। आपको बता दे कि पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कोर्पोरेशन (PRTC) और पनबस में ठेके पर नौकरी करने वाले मुलाजिम अपनी पक्की नौकरी को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जानकारी अनुसार उनकी हड़ताल के बाद 80 फीसदी सरकारी बसें नहीं चलेंगीं, वहीँ आम लोगों को इससे बड़ी समस्या होने वाली है। वहीँ आज पंजाब ही नहीं बल्कि पंजाब से बाहर हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी समस्याएं हुई । वहीँ पंजाब रोडवेज पन बस/PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने ऐलान किया है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो वह संघर्ष को और तेज करेंगे। बता दे कि सरकारी बसों के मुलाजिम हड़ताल पर रहते हुए 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकारी रिहायश का घेराव करने जा रहे हैं, वहीँ इससे पहले सभी 27 डिपुओं पर मुलाजिमों की तरफ से रोष प्रदर्शन किए जाएंगे और इसके बाद वह अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेंगे। [metaslider id=1461] वहीँ यूनियन नेता रेशम सिंह ने बताया कि सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उन्हें विभागों में पक्का कर देंगे। फिर नए बने परिवहन मंत्री ने भी 6 सितंबर को उन्हें पक्का करने का आश्वासन दिया और इसी तरह का आश्वासन 12 सितंबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिलाया था कि 20 दिन में पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद एक्ट लाया गया तो इससे साफ हुआ है कि इससे उनका कोई भी मुलाजिम पक्का नहीं होने वाला है। फिर इसके बाद 22 नवंबर को वह परिवहन मंत्री से मिले तो उनकी ओर से पहली कैबिनेट मीटिंग में उन्हें पक्का करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन 1 दिसंबर की बैठक होने के बाद भी उन्हें पक्का नहीं किया गया। [metaslider id=711]