Skip to content

पंजाब के जालंधर में पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से भरवाए गारंटी कार्ड, बोले - मैं काला हूं पर दिल वाला हूं, मेरी नीयत है साफ

Arvind Kejriwal, who arrived in Jalandhar, Punjab, got the guarantee cards filled by women, said - I am black but with heart, my intention is clear
Arvind Kejriwal, who arrived in Jalandhar, Punjab, got the guarantee cards filled by women, said - I am black but with heart, my intention is clear
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : बता दे कि आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। वहीँ अपनी पंजाब यात्रा के दौरान उन्होंने रेत माफिया को लेकर जहां अमृतसर में सीएम चन्नी पर हमला बोला, और जालंधर के करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर महिला सशक्तीकरण मुहिम की शुरूआत की। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह व वर्तमान चन्नी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह किसी और का गारंटी कार्ड नहीं है। वो जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। वहीँ केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चन्नी उन्हें काला कह रहे हैं। उन्होंने कहा मैंने ऐलान किया कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हम 1,000 रुपए हर महीने देंगे। उन्होंने कहा चन्नी साहब बोले कि केजरीवाल काला है, ये उल्टी सीधी बातें करता है। उन्होंने कहा मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है। वहीँ इस मौके पर केजरीवाल के साथ पंजाब के आप संयोजक भगवंत मान भी मौजूद थे। [metaslider id=1461]