Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

भगवान परशुराम सेवा संघ की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग : कमलदेव जोशी

Bhagwan Parshuram Seva Sangh's executive body dissolved with immediate effect: Kamaldev Joshi
Bhagwan Parshuram Seva Sangh's executive body dissolved with immediate effect: Kamaldev Joshi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : भगवान परशुराम सेवा संघ (रजि.) के राष्ट्रीय चेयरमैन कमल देव जोशी द्वारा अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए भगवान परशुराम सेवा संघ की सभी राष्ट्रीय, प्रदेशिक,जिला स्तरीय इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि जिस मकसद को लेकर हमने यह इस संस्था का गठन किया था तथा सभी को पदाधिकारी भी नियुक्त किया था वे अपने पदों का सिर्फ नाम ही प्रयोग कर रहे थे अन्यथा कोई भी सदस्य सिवाय बैठकों के संघ के उत्थान के लिए किसी प्रकार का कोई भी कार्य और सहयोग नहीं कर रहा था, इसीलिए मैंने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए तुरंत प्रभाव से संघ की सभी इकाइयां भंग कर दी हैं। वर्तमान में विशाल कालिया जी जोकि भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं वह अपने पद पर यथावत बने रहेंगे और कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अपने पद के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता ना ही भगवान परशुराम सेवा संघ रजिस्टर के रजिस्टर लोगो अथवा अन्य किसी प्रकार से भगवान परशुराम सेवा संघ का नाम इस्तेमाल करने पर पूर्णता प्रतिबंध है अगर कोई व्यक्ति भगवान परशुराम सेवा संघ का नाम, लोगो अथवा अन्य किसी प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो उस पर तवरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी उसकी खुद की होगी। श्री कमलदेव जोशी ने आगे बताया कि जल्द ही पूरे भारत में भगवान परशुराम सेवा संघ (रजि.) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। [metaslider id=1461]