Skip to content

मासूम दिलरोज के घर पहुंचीं पंजाब चाइल्ड एवं वूमन कमिशन चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी, परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की

Punjab Child and Women Commission chairperson Manisha Gulati reached Dilroj's house
Punjab Child and Women Commission chairperson Manisha Gulati reached Dilroj's house
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] लुधियाना : पंजाब चाइल्ड एवं वूमन कमिशन चेयरपर्सन ढाई साल की मासूम दिलरोज के घर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा है कि किसी सूरत में हत्यारिन महिला को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा वह खुद आरोपी को सजा दिलाने के लिए भरसक प्रयत्न करेंगी। बता दे कि लुधियाना में हेड कॉन्स्टेबल हरप्रीत सिंह के परिवार का पड़ोसी महिला नीलम से विवाद था। वहीँ इस विवाद की रंजिश में महिला ने हरप्रीत की ढाई साल की बेटी दिलरोज को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। वहीँ मनीषा गुलाटी घर में दिलरोज की बेसुध मां के पास बैठीं और उनके साथ दुख सांझा किया। यहाँ वे बच्ची दिलरोज की फोटो देखकर खुद भी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यह घिनौना अपराध है। आपको बता दे कि पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद आरोपी महिला नीलम ने बताया कि वह बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर स्कूटी पर बैठा ले गई थी। फिर इसके बाद उसका गला घोंटकर जिंदा ही मिट्टी में दबा दिया था। वहीँ इलाके में लगे CCTV की फुटेज से वारदात का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बच्ची का शव बरामद किया था। इस वारदात की खबर से हर किसी की ऑंखें नम हो उठी , इलाके में शोक की लहर फ़ैल गई। हर कोई स्तब्ध रह गया था कि कैसे कोई महिला ऐसा घिनौना काम कर सकती है। इस वारदात के बाद दिलरोज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उनका रो रो कर बुरा हाल है। [metaslider id=1461]