जालंधर में भयानक रोड एक्सीडेंट , अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घंटे तक ट्राले में फंसा रहा ड्राइवर , हुई मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
जालंधर : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भयानक रोड एक्सीडेंट की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार मकसूदां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते पंजाबी बाग के नज़दीक सुबह करीब चार बजे एक अज्ञात वाहन ने एक ट्राला को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी अनुसार हादसे में ट्राला का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्राला का ड्राइवर उसमें बुरी तरह फंस गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्राला का ड्राइवर गाड़ी में फंसा रहा और खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा।
[metaslider id=711]
वहीँ घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रैक्टरों की मदद से वाहन चालक के शव को ट्राला के मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान जम्मू के रहने वाले कश्मीर सिंह पुत्र संसार सिंह 56 गांव अब्दुल सुजानगढ़ के रूप में हुई है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
[metaslider id=5345]