Skip to content

भारतीय रेलवे ने घटाया प्लेटफार्म टिकट का दाम, जानिए कितने में मिलेगा अब प्लेटफार्म टिकट

Railway gave a big blow to the general public during festivals
Railway gave a big blow to the general public during festivals
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने जनता को राहत देते हुए प्लेटफार्म टिकटों की कीमत कम कर दी है। बता दे कि अब प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये की जगह 10 रुपये में मिलेगा और यह आदेश 25 नवंबर यानी आज से ही लागू हो गया है। आपको बता दे कि रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये की कर दी थी ताकि भीड़ कम हो। वहीँ अब कोरोना स्थिति में सुधार के साथ रेलवे ने लागू की गई पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। वहीँ देश में कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान जारी है। बता दे कि बड़े पैमाने पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। भारत का वैक्सीनेशन कवरेज 100 करोड़ की गिनती पार कर चुका है। इसे देखते हुए रेलवे ने कोरोना के दौरान स्पेशल नंबर से चलने वाली सभी ट्रेनों को सामान्य श्रेणी में लाने का फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले के अनुसार, सभी ट्रेनों का नंबर एक बार फिर से पहले की तरह हो जाएगा और इसके साथ ही यात्री किराए में भी काफी फर्क पड़ेगा। [metaslider id=9199]