Skip to content

जालंधर में PSPCL के बिजली कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी, बोले- हल नहीं निकला तो जाएंगे लंबी छुट्टी पर

In Jalandhar, PSPCL's power employees continue to struggle for their demands, saying - If the solution is not found, then they will go on long leave
In Jalandhar, PSPCL's power employees continue to struggle for their demands, saying - If the solution is not found, then they will go on long leave
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : बता दे कि पावरकॉम मैनेजमेंट व ज्वाइंट फोरम के सदस्यों के बीच अपनी मांगों को लेकर संघर्ष तेज होता जा रहा है। वहीँ फोरम के सदस्यों में शामिल पावरकॉम के टेक्निकल स्टाफ डिवीजन के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ जालंधर सर्कल के प्रधान बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि मैनेजमेंट और फोरम के सदस्यों के बीच बैठक का दौर जारी है। लेकिन फिलहाल अभी कोई मांगों का हल निकल नहीं रहा है। वहीँ उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं।उन्होंने कहा जालंधर सर्किल की पांच डिवीजन के कैश काउंटर बंद पड़े है और बिल जमा नहीं हो रहे हैं। लेकिन सरकार इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा अगर बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला और मांगों का कोई हल नहीं निकला तो स्टाफ सदस्य लंबी छुट्टी पर जाएंगे और जवाबदेही सरकार व मैनेजमेंट की होगी। उन्होंने कहा इस वजह से बिजली के फाल्ट देरी से ठीक हो रहे है। उन्होंने कहा पांच डिवीजन के टेक्निक स्टाफ व क्लेरिकल स्टाफ सामूहिक छुट्टी लेकर मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। वहीँ स्टाफ हड़ताल पर होने की वजह से एक्सईयन सब स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे है। इसके अलावा उन्होंने कहा आने वाले दिनों में पावरकाम की अकाउंटेंट एसोसिएशन भी छुट्टी लेकर टेक्किनल व क्लेरिकल स्टाफ के रोष प्रदर्शन के साथ जुड़ने जा रही है। [metaslider id=1461]