Skip to content

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी करने जा रही है बड़ी रैली, 29 नवंबर को विपक्षी दलों की बुलाई बैठक

Congress party is going to hold a big rally against inflation, meeting of opposition parties convened on November 29
Congress party is going to hold a big rally against inflation, meeting of opposition parties convened on November 29
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बता दे कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। वहीँ बड़ी जानकारी मिली है कि मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी एक बड़ी रैली करने जा रही है। मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस 12 दिसंबर को दिल्ली में 'महंगाई हटाओ' रैली आयोजित करेगी। वहीँ पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे। [metaslider id=1461] बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 29 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। वहीँ इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा करने पहुंचे, जिनको पार्टी 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में उठाएगी। वहीँ पार्टी के शीतकालीन सत्र में मूल्य वृद्धि समेत कई मुद्दों को उठाने की संभावना है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हम विपक्षी पार्टियों के साथ एकजुट होकर लोगों के मुद्दें सदन में उठाएंगे। [metaslider id=9199]