Skip to content

BIG NEWS : जालंधर में बस स्टैंड के पास बर्थडे पार्टी के दौरान हुई मारपीट में गोली मारकर युवक की हत्या, दो घायल

BIGN EWS: Youth shot dead, two injured in a fight during a birthday party near bus stand in Jalandhar
BIGN EWS: Youth shot dead, two injured in a fight during a birthday party near bus stand in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर : महानगर में फिर गोली चलने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार वीरवार देर रात करीब 9:30 बजे बस स्टैंड के बाहर टूर एंड ट्रैवल्स के दफ्तर के पास बर्थडे पार्टी के दौरान हुए गोलीकांड में एक 19 साल के युवक की मौत हो गई। वहीँ इस घटना में दो युवक घायल हो गए। बता दे कि युवक के साथ मौजूद मामूली रूप से घायल हुए साथियों ने उसे अफरा तफरी में सिविल अस्पताल पहुंचाया, वहीँ करीब एक घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एडीसीपी सोहेल कासिम मीर, एसीपी गुरप्रीत सिंह गिल, थाना छह और नई बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अनिकेत उर्फ़ लकी निवासी अर्जुन नगर ,लाडोवाली रोड के तौर पर हुई है। मिली जानकारी अनुसार बस स्टैंड के पास टूर एंड ट्रेवल के दफ्तर के बाहर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी , इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो गयी , इस दौरान गोली चल गई। मिली जानकारी अनुसार अनिकेत की छाती में गोली लगी उसे सिविल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। वहीँ पुलिस का कहना कि मामले की जांच में परिवारिक मेंबरों के बयानों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। [metaslider id=9199]