Skip to content

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मंजूरी, जानिए गरीब कल्याण अन्न योजना की और कितनी बढ़ाई गई अवधि‍

Approval to repeal all three agricultural laws in the meeting of the Union Cabinet, know the duration of Garib Kalyan Anna Yojana and how much has been extended
Approval to repeal all three agricultural laws in the meeting of the Union Cabinet, know the duration of Garib Kalyan Anna Yojana and how much has been extended
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से तीन कृषि कानूनों को रद करने की मंजूरी मिल गई है। वहीँ इसके बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वहीँ अब 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा से अब सरकार और किसानों के बीच चल रहा टकराव खत्म होने की उम्मीद बनी है। वहीँ इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के लगभग 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 किलो गेंहू और चावल मुफ्त में देने की योजना को अब मार्च 2022 तक और 4 महीनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। [metaslider id=9106]