Skip to content

जालंधर के बस्ती शेख में युवक ने पत्नी और सास से परेशान होकर फंदा लगाकर दी जान

In Jalandhar's Basti Sheikh, the young man committed suicide after getting upset with his wife and mother-in-law.
In Jalandhar's Basti Sheikh, the young man committed suicide after getting upset with his wife and mother-in-law.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर : जालंधर से बुरी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि बस्ती शेख में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास से परेशान होकर मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। बता दे कि मृतक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व सास को ठहराया। वहीँ मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरदीप अपनी पत्नी को बेहद प्यार करता था लेकिन पत्नी उसे परेशान करती थी। परिजनों का आरोप है कि गुरदीप की पत्नी व सास उसे परेशान करते थे। उन्होंने बताया बीते दिन भी उसकी पत्नी अपने मायके चली गई जिससे परेशान होकर मंगलवार देर शाम को गुरदीप ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीँ इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों पर जांच शुरू कर दी है। वहीँ गुरदीप की बहन ने बताया कि उसके भाई ने अपनी पत्नी को बहुत समझाने का प्रयास किया था लेकिन उसे इतना परेशान किया जाता था कि उसने अपनी जान दे दी। [metaslider id=9199]