उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन की चपेट में नौसेना का दल , माउंट त्रिशूल पर हुआ हादसा , छह लोग लापता
Latest News Alerts
Choose News Alerts
देहरादून : उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार नौसेना का पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया है। जानकारी के अनुसार , यहां नेवी का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान में फंस गए । बता दे की इस घटना के बाद से ही सभी 6 लोग लापता बताये जा रहे हैं। इसके बाद नेवी और प्रशासन ने उनकी खोज शुरू की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। वहीँ मिली जानकारी के अनुसार नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी राहत-बचाव टीम माउंट त्रिशूल भेजी गई है।