अब इस टीवी एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा , आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नई दिल्ली : बीते दिन आई कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या के निधन की खबर से मनोरंजन जगत और उनके फैंनस में शोक की लरह है । जानकारी मिली है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। वहीँ एक्ट्रेस का शव गुरुवार को उनके बेंगलुरु स्थित घर में मिलाÂ था। बता दे मौके पर पहुंची पुलिस को सौजन्या के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। मिली जानकारी अनुसार अभिनेत्री ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है।Â
मिली जानकारी मुताबिक इस सुसाइड नोट में अभिनेत्री ने दावा किया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसमें उन्होंने लिखा- मैं अब और टेंशन नहीं ले सकती। और हेल्थ इश्यू मुझे अंदर से मार रहे हैं। इसलिए ऐसा करना मुझे ऐसा करना अच्छा लगा। इसके अलावा उन्होंने लिखा आप लोग मुझे माफ कर देना। उन्होंने लिखा पापा, मम्मी आई एम सॉरी...आई लव यू हर चीज के लिए। वहीं, पुलिसÂ मामले की जांच कर रही है।