पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी किसानों पर रेलवे ट्रैक जाम करने पर हुए दर्ज 30 केसों को करवायेंगे रद्द
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ : पंजाब से बड़ी खबर मिल रही है कि पंजाब सरकार किसानों पर रेलवे ट्रैक को जाम करने को लेकर दर्ज हुए केसों को रद्द कराएगी। मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखा है। बता दे साल 2020-21 के दाैरान RPF ने किसानों पर 30 केस दर्ज किए हैं। वहीँ माना जा रहा है कि सरकार का यह कदम किसानों का समर्थन जुटाने के लिए है। वहीँ इससे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह भी लगातार किसानों के समर्थन में डटे रहे थे । वहीँ अभी भी किसान आंदोलन को खत्म करवाकर उनकी नई सियासी शुरूआत के कयास लगाए जा रहे हैं।
बता दे कि पंजाब के किसान संगठनों ने कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के साथ मीटिंग की थी। और उस मीटिंग में भी यह मुद्दा उठाया गया था। आपको बता दे कि पंजाब में पिछले साल चले आंदोलन को लेकर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किए थे। जिसके आरोप में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने किसानों पर केस दर्ज कर दिए थे।
वहीँ इसके अलावा चन्नी सरकार ने कोविड महामारी की वजह से अनाथ हुई लड़कियों को भी बड़ी राहत दी है। वहीँ अब पंजाब सरकार की आशीर्वाद स्कीम के तहत वित्तीय मदद के लिए इनकम की शर्त भी हटा दी है। आपको बता दे कि जिन लड़कियों के मां-बाप का कोविड की वजह से निधन हो गया था , उन्हें सीधे 51 हजार की मदद मिलेगी। वहीँ इससे पहले इसके लिए 32,790 रुपए सालाना आमदनी की शर्त रखी गई थी।
[metaslider id="9199"]