Skip to content

कैंट बोर्ड के अस्थाई सफाई कर्मचारी अमरजीत सिंह अमरी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से मिले

Under the leadership of Amarjit Singh Amri, a temporary sweeper of Cantt Board, met Union Minister Som Prakash regarding his demands.
Under the leadership of Amarjit Singh Amri, a temporary sweeper of Cantt Board, met Union Minister Som Prakash regarding his demands.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आज अपनी मांगों को लेकर कैंट बोर्ड के अस्थाई सफाई कर्मचारी भाजपा (देहाती नार्थ) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सोमप्रकाश से मिले। इस मौके पर प्रधान,रवि अटवाल, उपप्रधान, दीपक कुमार, विजय कुमार, संजय चौहान, तथा कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान सुधीर कुमार,ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को मांग पत्र सौंप कर अवगत कराया। कि कैंट बोर्ड के जितने भी अस्थाई सफाई कर्मचारी पिछले कई सालों से कच्चे तोर पर काम कर रहे हैं उन्हें पक्का किया जाए और इसी के साथ जो डेथ केस के कई मामले पिछले कई सालों से अटके पड़े हैं।उनके परिवार वालों को भी तरस के आधार पर नौकरी पर रखा जाए।केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने सफाई कर्मियों को विश्वास दिलाया कि वह इस मामले को रक्षा मंत्रालय तक लेकर जाएंगे और उनका पूर्ण प्रयास होगा कि वह अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों में भरती करवा सके और पेंडिंग पड़े केस को भी दुरुस्त करवाने के लिए इस मामले को रक्षा मंत्रालय के ध्यान में लाएंगे।इस मौके पर सफाई कर्मियों ने अमरजीत सिंह अमरी का आभार प्रकट किया।