Skip to content

हिमाचल में हुई बारिश व बर्फबारी , पर्यटकों के रोहतांग जाने पर लगी रोक, मनाली-लेह मार्ग हुआ बंद

Rain and snowfall warning for next three days in Jammu and Kashmir
Rain and snowfall warning for next three days in Jammu and Kashmir
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] शिमला : हिमाचल में दो दिन के ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को बारिश और बर्फबारी होने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार विश्व प्रसिद्ध रोहतांग में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीँ इसके अलावा बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शेतीधार, दशोहर लेक, व्यास कुंड, मणिमहेश, कुगति, चौबिया, क्वारसी और जालसू में ताजा हिमपात होने की भी जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी मुताबिक इसके चलते दो दिन के लिए रोहतांग दर्रे में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। जबकि , अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहेगी। इसके बाद प्रदेश में पारे में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। वहीँ इस संबंध में एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए रोहतांग दर्रा होकर मनाली-लेह मार्ग को बंद कर दिया गया है , और लोगों से अपील की गई है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। [metaslider id="1461"]