Skip to content

जालंधर में धन्नोवाली फाटक के पास पुलिस कर्मी की ब्रेज़ा कार ने लड़की को कुचला, गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Police personnel's Brezza car crushed the girl near Dhannowali gate in Jalandhar, angry people blocked the national highway
Police personnel's Brezza car crushed the girl near Dhannowali gate in Jalandhar, angry people blocked the national highway
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : शहर के जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर धन्नोवाली गांव के नज़दीक सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने की जानकारी मिली है , प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे दो युवतियों को सड़क पार करते समय एक तेज़ रफ़्तार ब्रेज़ा कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि नवजोत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी सहेली गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई। दोनों धन्नोवाली की रहने वाली बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जालंधर के एक ऑटो शोरूम में काम करती थी और घर से काम पर जाने के लिए पैदल ही हाईवे पार कर रही थी। [metaslider id="1461"] हादसे के बाद मृतका के परिजनों और गुस्साई भीड़ ने जालंधर फगवाड़ा हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया । वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझाने की कोशिश की । लेकिन परिजन अभी भी हाईवे को जाम कर वहीं पर डटे हैं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। [metaslider id="9199"]