Skip to content

जालंधर पहुंची हरसिमरत कौर बादल ने कहा - कैप्टन अमरिंदर और भाजपा की मिलीभगत आई सामने , मुख्यमंत्री चन्नी पर भी साधा निशाना

Harsimrat Kaur Badal, who reached Jalandhar, said that the complicity of Captain Amarinder and BJP came to the fore, Chief Minister Channi was also targeted
Harsimrat Kaur Badal, who reached Jalandhar, said that the complicity of Captain Amarinder and BJP came to the fore, Chief Minister Channi was also targeted
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : आज महानगर जालंधर दौरे पर आईं वरिष्ठ अकाली नेता और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कैप्टन अमरिंदर और मुख्यमंत्री चन्नी पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी बनाने की घोषणा और भाजपा के साथ गठबंधन पर सकारात्मक रुख से ये तो साफ हो गया है कि कैप्टन और भाजपा पहले से ही मिले हुए थे। इसके अलावा उन्होंने बीएसएफ को और अधिकार दिए जाने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा। वहीँ हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी भाजपा से मिलीभगत करके बॉर्डर का 50 किलोमीटर एरिया केंद्र को सौंप दिया है। बता दे कि आज हरसिमरत कौर बादल यहाँ जालंधर दौरे पर पहुंची थी। [metaslider id="9199"]