Skip to content

जालंधर के युवक को पत्नी की हत्या के आरोप में UK में हुई 20 साल की कैद

Jalandhar youth jailed for 20 years in UK for killing wife
Jalandhar youth jailed for 20 years in UK for killing wife
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] जालंधर : आपको बता दे कि फिल्लौर की रहने वाली गीतिका गोयल की यूनाइटेड किंगडम (UK) में हत्या के आरोप में अदालत ने उसके पति कशिश अग्रवाल को दोषी मानते हुए 20 साल 6 महीने की सजा सुनाई है। मिली जानकारी अनुसार कशिश ने लीस्टर शहर में गत 3 मार्च को घर में चाकू से गोदकर पत्नी गीतिका का बेरहमी से मर्डर कर दिया था । प्राप्त जानकारी मुताबिक कशिश राजा गार्डन, जालंधर, का रहने वाला है। बता दे कि कशिश और गीतिका की शादी साल 2016 में हुई थी। वहीँ उनकी शादी के कुछ दिन बाद गीतिका यूके की परमानेंट सिटीजन बन गई थी। फिर उसने अपने पति कशिश को भी अपने पास बुला लिया था। बताया जा रहा है कि इसके कुछ दिन बाद कशिश को भी यूके के सिटीजनशिप मिल गई थी। इसके बाद लीस्टर में गत 3 मार्च को कशिश ने अपनी पत्नी गीतिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी थी। वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस की पूछताछ में कशिश ने अपना अपराध कबूल कर लिया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। [metaslider id="1461"]