Skip to content

जालंधर में रैली करने पहुंचे सुखबीर बादल का किसानों ने किया विरोध , कार पर फेंका जूता

जालंधर में रैली करने पहुंचे सुखबीर बादल का किसानों ने किया विरोध , कार पर फेंका जूता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : SAD के प्रधान सुखबीर बादल का शनिवार को जालंधर में डीएवी यूनिवर्सिटी के पास रैली से पहले किसानों ने डटकर विरोध किया और उनकी कार पर जूता फेंका। मिली जानकारी अनुसार सड़क किनारे खड़े किसानों की ओर से फेंका गया जूता कार की टायर पर जाकर गिरा। वहीँ इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सुखबीर बादल का काफिला वहां से निकाला।  बता दे कि किसानों ने अकाली दल समेत तमाम राजनीतिक दलों को चेतावनी दी हुई है कि वह रैलियां न करें, इससे किसानों के आंदोलन पर बुरा असर पड़ रहा है। लेकिन अकाली दल ने किसान संगठनों की चेतावनी को अनसुना कर इसके बावजूद रैली में सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। वहीँ इससे पहले पठानकोट रोड पर भारी संख्या में किसान जुट गए। किसानों ने काले झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की। बता दे विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी ।