बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लगा बड़ा झटका, Byju's ने लगाई शाहरुख़ के विज्ञापनों पर रोक
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी अनुसार शाहरुख खान देश की सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस (Byju's) के ब्रांड एंबेसडर हैं। वहीँ अब उनके बेटे आर्यन खान के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद बायजूस ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने उनके सभी विज्ञापनों को रोक दिया है।
[metaslider id="1461"]
आपको बता दे कि बायजूस किंग खान की सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक था। वहीँ इसके अवाला शाहरुख़ खान हुंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म और रिलायंस जियो जैसी कई कंपनियों के लिए भी चेहरा हैं।Â रिपोर्ट्स के मुताबिक , बायजू ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए शाहरुख को सालाना तीन से चार करोड़ रुपये का भुगतान करती है।
बता दे कि लोग अब बायजूस पर सवाल उठाने लगे थे। लोगों का कहना है कि शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर कंपनी क्या संदेश देना चाहती है। वहीँ लोगों ने पूछा कि क्या शाहरुख खान अपने बेटे को यही सिखा रहे हैं? इसके अलावा वहीँ एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, 'रेव पार्टी कैसे करें? बायजूस की ऑनलाइन क्लास में जुड़ा नया सिलेबस।'Â
[metaslider id="9199"]