Skip to content

लखीमपुर हिंसा के विरोध में चंडीगढ़ में आप पार्टी ने किया प्रदर्शन, राजभवन घेरने की कोशिश

AAP protests in Chandigarh against Lakhimpur violence, tries to surround Raj Bhavan
AAP protests in Chandigarh against Lakhimpur violence, tries to surround Raj Bhavan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में AAP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में जमकर प्रदर्शन किया। बता दे कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब राजभवन का घेराव किया। वहीँ प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वहां मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था । यहाँ प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना का जमकर विरोध जताया और नारेबाजी की। [metaslider id="1461"] वहीँ प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। जब आप कार्यकर्ताओं ने इसे हटाने का प्रयास किया तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसी दौरान पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इससे कई कार्यकर्ता घायल भी हुए । [metaslider id="9199"]