Skip to content

जालंधर में हुआ भयानक एक्सीडेंट , स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई , दो लोगों की दर्दनाक मौत व दो गंभीर जख्मी

Horrible accident in Jalandhar, Swift car collided with tree, two people died and two were seriously injured
Horrible accident in Jalandhar, Swift car collided with tree, two people died and two were seriously injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में भयानक एक्सीडेंट की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार बस्ती दानिशमंदा इलाके में गुरबंता सिंह मार्ग में रात को एक स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार स्विमिंग पूल मालिक और स्पोर्ट्स कारोबारी की मौत हो गई। और उनके साथ बैठे दो युवक गंभीर रूप से जख़्मी हैं। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की । अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है।   बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट में मरने वालों में जसकरन सिंह रॉयल स्विमिंग पूल का मालिक है। और दूसरा बांका स्पोर्ट्स कारोबारी है। इसके अलावा घायल हुए युवकों में सुनील और राजकुमार शामिल हैं। जानकारी अनुसार इन दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। [metaslider id="9199"]