Skip to content

घरेलू हिंसा के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए यो यो हनी सिंह

Yo Yo Honey Singh appeared in Delhi's Tis Hazari Court in domestic violence case
Yo Yo Honey Singh appeared in Delhi's Tis Hazari Court in domestic violence case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : घरेलू हिंसा के मामले में शुक्रवार को बालीवुड गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह दिल्ली की तीस हजारी अदालत में अपने वकील के साथ पहुंचे । आपको बता दे कि पंजाबी गायक और अभिनेता हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। और वहीँ घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है। तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने यो यो हनी सिंह को नोटिस जारी किया था। और वहीँ इससे पहले मामले में 28 अगस्त को सुनवाई हो चुकी है। [metaslider id="1461"] हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए याचिका में कहा कि वह अक्सर कई महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध रखते थे और उनकी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। और इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें आनलाइन अपलोड करने पर भी हनी उन्हें बेरहमी से मारते भी थे। [metaslider id="9199"]