Skip to content

पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ , सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

Punjab's new CM Charanjit Singh Channi took oath as Chief Minister-Sukhjinder Singh Randhawa and OP Soni took oath as Deputy CM
Punjab's new CM Charanjit Singh Channi took oath as Chief Minister-Sukhjinder Singh Randhawa and OP Soni took oath as Deputy CM
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । वहीँ इसके अलावा उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने शपथ ली। आपको बता दे पंजाब में पहली बार 2 डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी शामिल हुए । वहीँ राहुल गांधी उसके बाद राजभवन पहुंचे। [metaslider id="1461"] पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को मजबूर हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नए CM चरणजीत चन्नी दोपहर तक कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने सिसवां फार्म हाउस जा सकते हैं। और इससे पहले वो करीब 12.30 बजे प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। वहीँ अब चरणजीत चन्नी पंजाब के इतिहास में पहले दलित मुख्यमंत्री बन गए हैं। और इसके अलावा जट्‌टसिख कम्युनिटी से सुखजिंदर सिंह रंधावा व हिंदू नेता के तौर पर ओपी सोनी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। [metaslider id="9199"]